Tuesday, March 6, 2012

कुछ प्रश्न कुछ उत्त्तर


    -कुछ प्रश्न कुछ उत्त्तर जो सेमिनार  से लिए गए है-
प्रश्न १. उदासी और अकेलेपन से बचने के लिए क्या किया जा सकता है? 
उत्त्तर- अपनी छ्मता/योग्यता का उपयोग दूसरो के लिए किये तो कभी अकेले नहीं होंगे।
निश्वार्थ भाव से ज़रूरतमंदो की मदद करे तो कभी उदासी नहीं आएगी।
उपरोक्त दोनों  तरह से आप स्वयं को ही मज़बूत बना रहे होते है। 
प्रश्न 2. अपने ऊपर भरोसा कैसे करे ?
उत्त्तर- अपने अन्दर की अच्छाइयो और बुराइयों को रोज़ लिखे और देखे कि क्या बढ़ रहा है।
आप स्वयं को जैसा बनाना चाहते है (अच्छा /बुरा ),उसकी अधिकता सुनिश्चित करे।
स्वयं ही फैसला करे अपने अच्छे और बुरे होने का। 
आपको स्वयं की नज़र में सक्षम होना बेहद ज़रूरी है अपने ऊपर भरोसा कर पाने के लिए।  

No comments:

Post a Comment