Sunday, January 1, 2012

भरोसा

हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है उन सभी में हमारे भरोसे का बहुत बड़ा योगदान होता है |
सच मानिये सब कुछ सिर्फ हमारे भरोसे पर ही टिका होता है |
यदि बस के ड्राईवर की छमता  पर आप भरोसा करके नहीं बैठे,
तो आपका गंतव्य स्थान तक सकुशल पहुचना थोडा  कठिन हो जाता है |
जिस पर भी आप भरोसा करे पूरा करे |
सबसे पहले अपने आप पर भरोसा करने से शुरुआत कीजिये|
जो भी आपकी छमता  है उस पर पूरा भरोसा रखे |
यह  भरोसा आपकी छमता  को और  बढाएगा |
किसी के भी कहने पर आप स्वयं को कमज़ोर  ना माने |
गौर करे तो पाएंगे की हमारी कमजोरी  का दुसरे लोग भरपूर फायदा  उठाते  है ,
और उन्हें ऐसा करने की इज़ाज़त, अनजाने में हम ही देते  है |
आज की प्रतिस्पर्धी जीवनशैली  में कोई किसी के बारे में अच्छी राय रखे ज़रूरी नहीं है,
किन्तु सभी ऐसे ही लोग हो यह भी ज़रूरी नहीं है |
आप अपने ऊपर,अपनी छमता के ऊपर,अपने गुरु  के ऊपर,
उस ईश्वरीय शक्ति के ऊपर पूरा भरोसा रखे कि,
कोई कुछ भी करे, ये आपका बुरा होने नहीं देंगे |
अगर आपका भरोसा पक्का रहा तो यक़ीनन कोई आपका बुरा नहीं कर पायेगा |
बस शर्त यही है कि आपसे भी किसी का बुरा ना हो |
नए वर्ष की शुभकामनाये    Happy New Year 2012 






No comments:

Post a Comment