Monday, October 24, 2011

सजगता

सजगता,
नरक जैसी जगह में भी हमे खुश रखता है  |
लापरवाही,
स्वर्ग जैसी जगह को भी नरक बना देता है |
सजगता से जीवन के हर एक पल को उत्सव में बदला जा सकता है.
सजग व्यक्ति, ज़िम्मेदारी उठाने वाला होता है,और ज़िम्मेदार व्यक्ति को सभी पसंद करते है.
जिस व्यक्ति को सभी पसंद करते हो वह किसी के साथ धोखा बेईमानी नहीं कर सकता.




ख्वाब


"ख्वाब  थकने नहीं देता और विश्वास रुकने नहीं देता है"
यह एक ऐसा रहस्य है जिससे यदि हम परिचित है और भरोसा करते है, तो शायद ही हमारे कोई ख्वाब अधूरे रहे.
शर्त बस यही है की कभी अपने ख्वाबो को मरने मत दो और ऐसे ख्वाब भी मत देखो जो आपकी छमता से बहुत दूर हो. 

Sunday, October 23, 2011

मजबूरी या शौक

मजबूरी या शौक में किया गया कोई कार्य कब हमारी  आदत बन जाये कहा नहीं जा सकता है.
इसलिए संभलकर ............

Saturday, October 22, 2011

दोस्ती

लालच और क़र्ज़ में फंसा व्यक्ति किसी को भी धोखा दे सकता है.
यह उसकी मजबूरी हो सकती है या आदत भी.
जहाँ  तक हो सके ऐसे व्यक्तियो से दूर ही रहा जाये.
ऐसे लोगो से सहानुभूति रखे किन्तु घनिष्टता ना बढाये.

इनकी ना दोस्ती अच्छी हो सकती है और ना ही दुश्मनी.

 

Thursday, October 20, 2011

पूर्वाग्रह

हम जैसा सोचते है वैसे ही हो जाते है. हमने बचपन से नकारात्मक बातो को अधिक ग्रहण  किया  है. इसलिए   नकारात्मक घटनाओ पर हमें जल्दी भरोसा होता है जबकि अच्छी बातो पर शंका होती है.
"किसी को बुरा बताने जाने  पर हम  तुरंत विश्वास कर लेते है जबकि किसी को अच्छा कहे जाने पर मन शंकाओ से भर जाता है"
दुनिया को देखने  और बातो को ग्रहण करने  के  नजरिये  को बदलकर  हम आज भी अपने अन्दर सकारात्मक उर्जा का संचार करने की छमता रखते है.  
तो  बदल डालिए अपनी दुनिया को.......



Wednesday, October 19, 2011

मौका या धोखा

"मौका सभी को मिलता है.
कुछ जो तैयार होते है वो फायदा उठा लेते है
जो तैयार नहीं होते उन्हें 
मौका भी धोखा नज़र आता है "