Friday, November 2, 2012

जब भी पढने बैठता हूँ,मन भटक जाता है ?

सेमिनार में पूछे गए सवाल  
प्रश्न-मै मन से पढाई नहीं कर पाता हूँ ,जब भी पढने बैठता हूँ,मन भटक जाता है।क्या करे ?
उत्तर- बिना उद्देश्य के किसी भी कार्य को पूरे मन से नहीं किया जा सकता।
पढाई का उद्देश्य यदि सिर्फ पास होना है,
तो हम पढाई में अपनी पूरी छमता लगा पाएंगे इसमें शंका है।
यदि किसी विशेष जानकारी के लिए,
किसी बड़ी सफलता के माध्यम के रूप में 
या स्वयं को कही अच्छी जगह पर स्थापित करने के उद्देश्य से 
पढाई की जाये,
तो मन के भटक जाने की समस्या से निजात पा सकते है।
एक बड़ा उद्देश्य, 
राह  की छोटी-छोटी परेशानियों में 
हमारे आत्मविश्वास को बनाये रखता है।
"इसलिए पहले एक बड़े उद्देश्य को सामने रखे,उस उद्देश्य को पूर्ण करने में स्वयं के योगदान का विचार करे और बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरे मन से जुट जाये। देखिएगा फिर पढाई भी होगी और पढ़ा हुआ सब याद  भी रहेगा।"